सागर-दीपावली पर शहर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बाजार में इन वाहनों पर रोक

 

सागर में धनतेरस और दीपावली त्योहार पर खरीदारी करने के लिए बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप दिन में खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं ताे रात 12 बजे तक बाजार खुला रहेगा। ताकि ग्राहक आसानी से खरीदारी कर सकें। पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि त्योहार के मौके पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सागर का बाजार रात 12 बजे तक खुला रहेगा और ग्राहक खरीदारी कर सकेंगे। इससे शहर के मुख्य बाजार कटरा में ट्रैफिक का दबाव कम हाेगा। लाेग आसानी से खरीदारी कर पाएंगे। इन तीन दिनों में शहर के मुख्य बाजार कटरा में तीन और चार पहिया वाहनों काे रात 10 बजे के बाद प्रवेश की भी छूट दी गई है। लाेग रात में कार से परिवार के साथ बाजार में पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे।
धनतेरस और दीपावली पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने कटरा बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक इन वाहनों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दाैरान तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की पार्किंग प्रतिबंध रहेगी


By - SAGAR TV NEWS
20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.