सागर - दीपावली बाजार व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और विधायक की बैठक में क्या हुआ

 

 

सभी फुटकर स्थाई और थोक व्यापारी आपसी समन्वय सामंजस्य के साथ अपना व्यापार करें और पूरे हर्षाेल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाएं। यह बात विधायक शैलेंद्र जैन ने व्यापारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि स्थाई दुकानदारों के लिए उनकी दुकान तक पहुंचने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही है जिससे कि उनकी दुकान तक दुकानदार आसानी से पहुंच सके। बैठक के बाद निर्णय हुआ कि सभी स्थाई दुकानदारों की दुकान तक पहुंचने के लिए जगह दी जाएगी। जिससे कि  दुकान तक पहुंच सके। वही, कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि मस्जिद की चारों तरफ स्थाई दुकानदारों को दुकान तक पहुंचने के लिए ग्राहकों को जगह दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 10  बजे तक 3 पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रवेश तीन मढ़िया से प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि आवश्यक व्यवस्थाएं निगम और पुलिस विभाग के सहयोग से सुनिश्चित किए जा रहे है। दीपावली के त्यौहार पर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके मद्देनजर यातायात और आवश्यक वस्थाएं को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली तक पुलिस बल के साथ नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता लगातार मानिटरिंग करेगा


By - SAGAR TV NEWS
21-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.