सागर-आयोडिन की कमी से बच्चे होते हैं मंद बुद्धि के,होने वाले बच्चे की ग्रोथ भी रूक जाती है
अगर गर्भवती महिलाओं में आयोडिन की कमी होगी तो होने वाला बच्चे की ग्रोथ रूक जाती है। गर्भपात हो सकता है यहां तक कि बच्चे कि पेट में ही जान भी जा सकती है। आयोडिन की कमी से बच्चे मंद बुद्धि के होते हैं। ये बात सागर के मकरोनिया में संयुक्त संचालक डॉक्टर नीना गिडियन ने कही है। दरअसल विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस पर मकरोनिया शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान संयुक्त संचालक डॉक्टर नीना गिडीयन ने जरूरी जानकारी दी। वहीं जॉली शाबू ने बताया कि नमक खरीदते समय हमेशा ध्यान देना है। कि पैकेट पर उगता हुआ सूरज का निशान होना चाहिए। आयोडिन युक्त नमक ही खायेंगे और खाने की सलाह देंगे। ये शपथ सभी ने ली। इस दौरान डॉक्टर नीना गिड़ियन, डॉक्टर सुशीला यादव, डॉक्टर श्वेता स्टीफेन, डॉक्टर राजकुमार खरे ,डॉक्टर पंत ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की थी। इस दौरान कई अन्य लोगों की मौजूदगी रही।--------