सागर-अग्निवीर सेना भर्ती में 50 हजार युवाओं ने आजमाई किस्मत, 2500 का चयन

 

 


सागर में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली पूरी हो चुकी है। 15 दिनों तक चली भर्ती रैली में 14 जिलों के 50 हजार से अधिक युवा शामिल हुए और अग्निवीर सैनिक बनने के लिए अपनी किस्मत आजमाई। भर्ती रैली के दौरान 2500 अभ्यार्थियों का चयन किया गया है। जिनकी लिखित परीक्षा 15 जनवरी को ग्वालियर में होगी। दरअसल, सागर में 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की गई थी। जिसमें मध्यप्रदेश के 14 जिलों से 72 हजार 942 अभ्यार्थियों ने शामिल होने के लिए पंजीयन कराया था। लेकिन 15 दिनों तक चली भर्ती रैली में करीब 50 हजार युवा शामिल हुए। सेना और पुलिस, प्रशासन के समन्वय से भर्ती रैली शांति पूर्ण खत्म हुई है।
भर्ती रैली के दौरान न तो कोई उपद्रव हुआ और न ही कोई व्यवस्थाएं बिगड़ी। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन पुलिस प्रशासन, सेना व राजस्व अधिकारियों के सहयोग से यह परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि कर्नल संतोष कुमार ने परीक्षा की सभी तैयारियों की जानकारी भर्ती रैली शुरू होने से पहले दे दी थी। जिस कारण पुख्ता तैयारियां की गई। समय-समय पर स्थल निरीक्षण भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली में पुलिस ने लगातार मॉनिटरिंग की। पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो सके।
 

By - SAGAR TV NEWS
22-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.