मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर परिवार के साथ की दीवाली की खरीददारी

 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल स्थित अपने परिवार के साथ में बाज़ार खरीददारी करने पहुंचे। उन्होंने भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचकर धनतेरस और दिवाली की खरीददारी की। सीएम ने पूजा की थाली, चांदी का सिक्का, मिट्टी के दीये और अन्य सामान खरीदे। उनके साथ में पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की वो हर साल खरीदी करने आते हैं। धनतेरस के दिन वो सालों से चांदी का सिक्का खरीदते आ रहे हैं। कोविड में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे। यह कार्यक्रम सीएम हाउस में होगा। जिसमें राजधानी भोपाल समेत आसपास क्षेत्र के अनाथ बच्चे शामिल होंगे।
दरअसल कोविड काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ सीएम शिवराज बीते साल से दिवाली मना रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
23-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.