मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लें अधिकारी, नहीं तो हम आप पर एक्शन लें-मुख्यमंत्री
मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लें अधिकारी, नहीं तो हम आप पर एक्शन लें-मुख्यमंत्री
मीडिया में आई ख़बरों पर करें कार्यवाई नहीं तो हम एक्शन लें-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी अधिकारीयों को हिदायत दी है। जिसमें उन्होंने साफ़ तौर पर मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेने को कहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की अब ये नहीं चलेगा कि खबर छपी है। तो हमे क्या लेना, सीएम जाने या मंत्री जाने। सीएम ने साफ़ साफ़ कहा की अगर खबर छपी तो आप अच्छे से पढ़िए और अगर खबर गलत है तो हमें बताइये। लेकिन अगर सही है तो उस पर कार्रवाई करिए। तुरंत एक्शन लीजिए वरना हम आप पर एक्शन लेंगे।-