इतनी उम्र में कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा लेकर निकले ये शख्स

 


भारतीय कलर संस्कृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ी भारतीय परंपरा को जान सके इस उद्देश्य को लेकर स्पिक मैके की स्थापना करने वाले पद्मश्री विभूति डॉ. किरण सेठ कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह साईकल यात्रा शुक्रवार को एमपी के शिवपुरी पहुंची। इस दौरान पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का शिवपुरी में सम्मान किया गया। अपनी साईकिल से शिवपुरी पहुंचे डॉ. किरण सेठ का स्थानीय निजी स्कूल के छात्रों और स्कूल प्रबंधन से जुड़े शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने साईकिल यात्रा के साथ शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
शिवपुरी में यात्रा की संयोजक प्राचार्य लता ने बताया कि यह यात्रा देश की एकता और अखंडता, महात्मा गांधी का संदेश, अच्छे स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और स्पिक मैके में नए वालंटियर को जोड़ने के उद्देश्य से 15 अगस्त से कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा डा. किरण सेठ ने शुरू की है।
तो वहीं अपनी साईकिल यात्रा से शिवपुरी पहुंचने पर इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए डॉ. किरण सेठ ने बताया कि देश की एकता और अखंडता, महात्मा गांधी का संदेश सादा देने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देने के लिए उन्होंने यह साईकिल यात्रा निकाली है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.