खेलते समय कुएं में गिरने से 8 साल के मासूम की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खिमलासा थाने के कंजिया रोड स्थित सड़क किनारे बने एक कुएं में 8 साल के मासूम बच्चे की शव मिला हैं । बताया जा रहा हैं की खेलते समय कुएं में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं कुएं से कुछ ही दूरी पर बच्चे का घर था। मृतक नवनीत के चाचा राजू जैसे ही कुएं पर नहाने के लिए गए तो बालक की चप्पल दिखाई दी। लेकिन कुएं के पास मासूम दिखाई नहीं दिया काफी तलाश करने के बाद शंका के आधार पर गोताखोरों को कुएं में उतारा गया तो कुएं से नवनीत का शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद शव कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा जहां बालक का पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
26-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.