पलक झपकते ही सोने की चेन गायब, CCTV के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस !
दो ठग महिलाएं एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची और पलक झपकते ही चैन को पार कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना ग्वालियर जिले के कोतवाली थाना इलाके के सराफा बाजार की है। जहां 50 हजार रुपए की सोने की चेन चोरी की गई। महिलाओं का कहना था कि उन्हें भाईदूज पर अपने भाई को यह गिफ्ट करना है। जब महिलाओं के जाने के बाद गहनों का मिलान किया तब एक एक चेन कम नजर आई। चोरी के बाद व्यापारी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। ये CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे महिलाओं की पहचान की जा सके। बताया गया की कोतवाली थाना इलाके के सराफा बाजार स्थित आरएल गोल्ड पर गहने देखने पहुंची महिलाएं शोरूम संचालक को चकमा देकर एक सोने की चेन चोरी कर ले गईं। जिसका वजन 10 ग्राम है। शोरूम संचालक ने बताया कि दोनों महिलाएं गहने देखने पहुंची। उन्होंने कुछ देर चेन और गहने देखे, फिर कुछ देर में वापस आने की बात बोलकर चलीं गईं। इसके बाद CCTV में उनकी करतूत कैद हुई। जब शोरूम संचालक अशोक कुमार महिलाओं को गहने दिखा रहे थे पास ही एक कर्मचारी निगरानी कर रहा था। जिससे महिलाएं हाथ साफ नहीं कर पा रही थीं। फिर एक ठग महिला ने पानी मांगा। जैसे ही कर्मचारी पानी लेने गया तभी उन्होंने हाथ की सफाई दिखा दी। पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।