सागर-साईकिल से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर इंडिया बुक रिकॉर्ड बनाएगी पूजा..

सागर-साईकिल से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन इंडिया बुक रिकॉर्ड बनाएगी पूजा !

सागर-साईकिल से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर इंडिया बुक रिकॉर्ड बनाएगी पूजा..

देश में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने महाराष्ट्र के पुणे की पूजा बुधावले साइकिल से 8 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने बीते 8 अक्टूबर को श्रीकेदारनाथ धाम उत्तराखंड में दर्शन कर यात्रा प्रारंभ की थी। वे काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सागर पहुंची हैं। सागर में रुकने के बाद पूजा उज्जैन बाबा महाकाल के लिए रवाना हो गई है, बाबा केदारनाथ धाम से लेकर उन्होंने सागर तक करीब 1500 से अधिक साइकल यात्रा पूरी की है। पूजा 8 हजार किलोमीटर साइकल चलाकर आखिर में श्रीरामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पहुंचेंगी। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के लिए भी अप्लाई किया है। 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन साईकिल से यात्रा करने वाली पूजा पहली महिला होंगी।
पूजा तानाजी बुधावले ने बताया कि वे योग का प्रचार-प्रसार करती हैं। पूजा यात्रा के दौरान लोगों को योग का महत्व बताती हैं। उनका कहना है कि योग हमारे हिन्दुस्तार की विरासत है। भगवान भोलेनाथ ने योग का रहस्य माता पार्वती को बताया और ऋषि-मुनियों से यह हमारे समाज में आया था। योग केवल हिन्दू धर्म के लिए नहीं है, सभी जाति-धर्म के लोग इसको अपनाए, स्वस्थ्य रहें। इसको लेकर वे प्रचार कर रही हैं।
बता दे कि पूजा एक एथलीट हैं। वे करीब 10 सालों से रनिंग, साइकिलिंग और स्वीमिंग करती आ रही हैं। एडवेंचर के तौर पर ये अलग-अलग लोकेशन पर घूमती हैं। वे साल 2017 में पूरे भारत को साइकिल के पहियों से नाप चुकी हैं। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की थी वे हाईब्रिड साइकिल चलाती हैं। यात्रा के दौरान उनके साथी मोटर साइकल से उनको कवर व जरुरत का सामान लेकर चलते हैं।


By - sagar tv news
29-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.