किसानों को परेशान देख गुस्से में आ गई विधायक रामबाई, कलेक्टर को फोन पर सुना दी ! || SAGAR TV NEWS ||

 

खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने चक्काजाम करते हुए हंगामा कर दिया। मामला दमोह के सागर नाका से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद तत्काल ही मौके पर पथरिया से बसपा विधायक रामबाई पहुंची और किसानों से बात की, इसके अलावा दमोह कलेक्टर एस. कृष्ण. चैतन्य और सबंधित अधिकारीयों से फोन पर बात करते हुए फटकार भी लगाईं। विधायक रामबाई बोली की किसानों को इतनी ज्यादा खाद की परेशानी हो रही है। जब बोवनी हो जाएगी। आप तब खाद उपलब्ध कराएंगे क्या। किसानों की समस्या का निराकरण किया जाए। वहीं रामबाई बोली की बोवनी का समय चल रहा है। लेकिन किसानों को खाद ना मिलने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सागर नाका स्थित खाद एग्रो में खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों ने आक्रोश में आकर दमोह-सागर रोड पर चक्का जाम किया था। वहीं उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए खाद के लिए खुद अपने हाथ से टोकन भी दिए।------


By - Shantanu Bharat damoh
01-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.