Video कॉल कर Nude वीडियो बनाने वाली गैंग का खुलासा,4 आरोपी गिरफ्तार ! || SAGAR TV NEWS ||

 

पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है। जिन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उनके साथ ब्लैकमेलिंग की है। आरोपी पहले लोगों को वीडियो कॉल करते इसके बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देते थे। इसी तरह एक मैनेजर ने सुसाइड कर लिया था। ब्लैकमेल करने वाली सेक्सटार्शन गैंग के चार सदस्यों को एमपी की इंदौर पुलिस ने पकड़ा। निजी कॉलेज के स्टोर मैनेजर के सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने सेक्सटार्शन गैंग के चार सदस्यों को कामा (भरतपुर) से गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने मैनेजर का न्यूड वीडियो बना लिया था। आरोपित मैनेजर को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहे थे। गिरोह के पास रुपये निकालने के लिए खुद का एटीएम है।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक यह गैंग देशभर में कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। पकड़े गए आरोपितों में रईस उर्फ कमली निवासी मुड़िया, जीशान उर्फ बिल्ला निवासी भूतका, यासिब निवासी बनेनी और हारून निवासी मुड़िया हैं। यह सभी राजस्थान के जिला भरतपुर के हैं। आरोपी फर्जी सिमकार्ड के जरिये इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं के फेक आइडी बनाकर शिकार ढूंढते थे।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर की मानें तो बीते महीने राजेंद्र नगर के एक बड़े कॉलेज के स्टोर मैनेजर ने सुसाइड कर लिया था। उनके मोबाइल की जांच में सुमन (जयपुर) के नाम से नंबर सेव मिला जिससे उनकी वीडियो चैटिंग चल रही थी। सुमन ने मैनेजर का न्यूड वीडियो बना लिया था। जिसके वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नंबर फर्जी निकला जिसकी लोकेशन भरतपुर के कामा में मिली। जिस पर पुलिस वहां पहुंची और रईस को हिरासत में लिया। इस तरह अन्य आरोपी धरे गए।------


By - Sagar tv news
03-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.