दो सौ वर्गफुट में बनाई आकर्षक रंगोली, 50 किलो रंगोली से की गई है तैयार || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के दौरान जबलपुर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। जिसे देखने के लिए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी पहुंचे और इसे देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही जमकर सराहना की। अब जल्द ही इसे आम लोग भी देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि मटर पर आधारित इस रंगोली का निर्माण दो सौ वर्गफुट में एक निजी मॉल में किया गया है। इसे उमरिया की बी.आर. आर्ट एण्ड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसे आकर्षक रूप अलख खरे, गजेन्द्र मरावी और संतोष पटेल ने दिया है। इन लोगों ने इसे तीन दिनों में तैयार किया है। इसे बनाने में करीब पचास किलो रंगोली का इस्तेमाल किया गया है। यह रंगोली जिला प्रशासन की ओर से तैयार करवाई गई है। बताया गया कि एक जिला एक उत्पाद के तहत जबलपुर जिले के लिए मटर का चयन किया गया। जबलपुर से मटर की आपूर्ति देश के कई राज्यों और महानगरों में की जाती है। अपने स्वाद के कारण जबलपुरी मटर का निर्यात कई देशों में भी किया जाता है।------


By - Harish Dubey Jabalpur
05-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.