कोई भी पुलिस वाला नहीं करेगा नशा, एसपी ने दिलाई सभी को शपथ || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य सहित पुलिस के जवान नषे से दूर रहे और स्वस्थ जीवनषैली जिए, इस मकसद को लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पन्ना जिले में किया गया। जो पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन और रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल के नेतृत्व में हुआ। इन प्रतियोगिताओं में जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन किया। इस दौरान कुर्सी दौड़, नीबू स्पून बैलेंस दौड़, बोरा दौड़, बिट्ठू दौड़ और ग्रुप रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम आने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से किसी भी प्रकार का नशा न करने अपील की। बताया जाता है कि इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने इंडक्शन कोर्स कर रहे प्रशिक्षु प्रधान आरक्षकों के साथ पैदल मार्च भी किया। जो पुलिस लाइन तिराहा, बीटीआई तिराहा, नजरबाग, आदि से होता हुआ किशोर जी मंदिर पहंुचा। वहां सभी प्रशिक्षु प्रधान आरक्षकांे ने भगवान के दर्शन किए और फिर वहां से यह वापस लौटे।


By - Deepak Sharma Panna
09-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.