खाद की गहराई समस्या से किसान परेशान, कालाबाजारी के लग रहे आरोप ! || SAGAR TV NEWS ||

 

शिवपुरी जिले में करैरा के बाद अब शिवपुरी में भी खाद की किल्लत दिखाई दे रही है। इस समय रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की फसल की बुआई तेजी से हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। खाद वितरण केंद्रों पर डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। बावजूद इसके डीएपी नहीं मिल पा रही। जबकि शिवपुरी तहसीदार का कहना है कि खाद की कोई किल्लत नहीं है।
दरअसल जिले में इस समय गेहूं की बुआई बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसलिए किसानों को डीएपी खाद की जरुरत है। जैसे ही केंद्रों पर डीएपी आने की सूचना मिलती है। किसान लाइन में लग जाते हैं। लेकिन उन्हें बताया जाता है की सर्वर डाउन है। किसानों का आरोप है की खाद की कालाबाजारी की जा रही है। दिन भर में केवल आठ दस कट्टे खाद देते हैं।
तो तहसीलदार नरेश गुप्ता का कहना है की खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की जितनी ज़रूरत है। उतनी मिल गई है। लेकिन केंद्रों पर भीड़ है यह सही है।-------


By - Rakesh Bhoj shivpuri
11-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.