सागर कैंट मॉल के दुकानदारों ने अधिकारी को घेरा, बोले CEO को बुलाओ तभी जाने देंगे !

 


सागर शहर के सिविल लाइन में मौजूद कैंट शॉपिंग मॉल में कई सारी अव्यवस्थाएं हैं। आलम ये है की जगह-जगह गंदगी पसरी है। मेंटनेंस के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं किया जाता। ये सभी आरोप मॉल के ही दुकानदारों ने लगाए हैं। इसी को लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया। और वहां पहुंचे कैंट ऑफिस में पदस्थ अधिकारी को घेर लिया। सभी इस मांग पर अड़ गए की कैंट सीईओ को यहाँ बुलाओ तभी यहाँ से हटेंगे। लोगों का कहना था की वो दुकानों का किराया और मेंटनेंस देते हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहाँ पर कुछ भी नहीं हैं। लिफ्ट सालों से बंद पड़ी है। बाथरूम गंदगी से सराबोर है जगह जगह टाइल्स उखड़े हैं। एसी बंद पड़े हुए हैं। इसके अलावा और भी कई अन्य समस्याएं हैं। जिन्हे दुरुस्त नहीं किया जाता। दुकानदारों का ये भी आरोप है की कैंट सीईओ श्रेया जैन आज तक यहां पर देखने तक नहीं आई हैं। हर बार उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जाता है। लेकिन होता कुछ भी नहीं।
दरअसल हुआ ये था की एक दुकान की लीज ख़त्म होने के बाद छावनी के अधिकारी कैंट शॉपिंग मॉल में पहुंचे थे। जो वहां कार्यवाई कर रहे थे। जैसे ही इस बात का पता दुकानदारों को चला तो सभी दुकानदार गेट के बाहर इकट्ठे हो गए और वहां पहुंचे अधिकारियों को घेर लिया। सभी यही मांग कर रहे थे की कैंट सीईओ श्रेया जैन यहाँ आयेंगी तभी हटेंगे।
दुकानदार अभिषेक जैन ने कहा की अगर समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे।--------
तो वहीं कैंट ऑफिस में पदस्थ संदीप छावड़ा ने बताया की जो भी शिकायतें हैं। उन्हें सम्बंधित तक पहुँचाया जायेगा।


By - SAGAR TV NEWS
11-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.