सागर-राजकुमार धनौरा के विकल्प, मंत्री के करीबी कौन है धीरज सिंह ओरिया जानिए || SAGAR TV NEWS ||

 

अनुशासनहीनता के आरोप में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए राजकुमार धनोरा का विकल्प भाजपा ने तलाश लिया है भारतीय जनता पार्टी ने धीरज सिंह ओरिया को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी है। धीरज सिंह मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं और सुर्खी विधानसभा से ही आते हैं। इनके पिता भी भाजपा नेता रहे है जिनके नाम पर इस इलाके में प्रहलाद जलाशय बन रहा है।
धीरज सिंह ओरिया इसके पहले भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा में ही महामंत्री भी रह चुके हैं । उन्हें 35 साल से भारतीय जनता पार्टी में काम करने का अनुभव है आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुराने और जमीन से जुड़े नेता धीरज सिंह के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है,


पिछले महीने इस पद से हटाए गए राजकुमार धनोरा भी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में मंत्री भूपेंद्र सिंह के खेमे से राजनीति कर रहे थे वे मंत्री भूपेंद्र सिंह और सांसद राज बहादुर सिंह के रिश्तेदार भी हैं हालाकि पार्टी के द्वारा की गई निष्काषन की कार्यवाही में उन्हें इसका राजनीतिक लाभ नहीं मिल पाया था। सुरखी में स्थानीय प्रत्याशी की मांग करने पर पार्टी के द्वारा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद से तो हटाया ही गया साथ ही 6 साल के लिए बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था जिसके बाद से खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति की गई है।


By - Sagar tv news
12-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.