सागर-बंडा से निकली भारत जोड़ो उपयात्रा, हीरापुर से बहरोल तक जाएगी यात्रा || SAGAR TV NEWS ||

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत सागर जिले के बण्डा विधानसभा इलाके के शाहगढ़ तहसील के हीरापुर गांव से भारत जोड़ो उप यात्रा की शुरुआत हुई। जो अमरमऊ होकर शाहगढ़ पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा कर यात्रा शाहगढ़ से बण्डा की ओर रवाना हो गई थी। बण्डा विधानसभा क्षेत्र की भारत जोड़ो उपयात्रा हीरापुर से बहरोल तक 90 किलोमीटर चलेगी। बण्डा विधानसभा की भारत जोड़ो उपयात्रा क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में हीरापुर, तिगोड़ा और अमरमऊ ग्राम पंचायत की महिलाएं और युवा इसमें शामिल हुए। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कमेटी, भारत जोड़ो यात्रा के सम्यक, सह सम्यक प्रभारी, समेत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी युवक कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल, महिला कांग्रेस और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नेता शामिल रहे। इसको लेकर विधायक तरवर सिंह लोधी ने बताया की हीरापुर से इसकी शुरुआत हुई है और बहरोल में इसका समापन होगा। जिसमें करीब पांच दिन लगेंगे। इस यात्रा का अच्छा समर्थन मिल रहा है।-------


By - Sunil Tiwari shahgarh
12-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.