जंगल में चोरी छिपे हो रहा था अवैध हीरा उत्खनन,ड्रोन उड़ते ही वन विभाग ने खदेड़ा

 


जंगल में चोरी छिपे अवैध हीरा उत्खनन किया जा रहा था इस बात का खुलासा तब हुआ जब ड्रोन कैमरे को उड़ाया गया। मामला एमपी के पन्ना का है जहां वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर भगाया। दरअसल पन्ना के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत बन रहे रुंझ डैम के डूब क्षेत्र और नजदीकी पहाड़ी में हीरों की तलाश में अवैध उत्खनन करने वालों को हटाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। वहीं एलाउंस कर चेतावनी दी गई जिससे लग रहा था कि अब लोग यहां से रवाना हो जाएंगे। लेकिन मौके पर पहुंचकर जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरा उड़ाया तो पहाड़ी में छिपकर उत्खनन करने वालों की पोल खुल गई। जिन्हें अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर भगा दिया साथ ही उत्खनन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
दरअसल सुबह से ही वन विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह गौर के नेतृत्व में विश्रामगंज रेंजर अजयगढ़ रेंजर, धरमपुर रेंजर और देवेंद्रनगर रेंजर समेत भारी वन अमला विश्रामगंज क्षेत्र में पहुंच कर सर्च कर रहा था। जहां गिने-चुने लोग नजर आ रहे थे जिससे लगा कि अब लोग जा चुके हैं जैसे ड्रोन उड़ाते ही सच्चाई सामने आई। जिससे अधिकारी भी दंग रह गए। इसके बाद लोगों को चेतावनी दी। सैकड़ों लोग बोरी बिस्तर समेट कर सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करते दिखे। वहीं कुछ लोग अभी भी वन विभाग के अधिकारियों के जाने के बाद उत्खनन की जुगत में यहां-वहां छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर विश्रामगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज सिंह बघेल ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
13-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.