सागर- रहली में होगा विशाल और भव्य बनवासी सांस्कृतिक महोत्सव
सागर जिले के रहली के पास 5 मील पर विशाल बनवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। जिसमें कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। बताया गया की यह कार्यक्रम वनवासी भाई बहनों के लिए समर्पित किया जाएगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक युवा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव हैं। जानकारी देते हुए अभिषेक भार्गव ने बताया की 5 मील पर विशाल वनवासी सांस्कृतिक महोत्सव मनाया जा रहा है जिसका भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही वनवासी भाई बहनों का प्रतिभा सम्मान समारोह भी किया जाएगा। इसके अलावा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।