सागर की मुख्य सड़कों पर उतरी पुलिस, आईजी और एसपी भी हुए शामिल

 

 

कानून व्यवस्था के मद्देनज़र सागर के मकरोनिया इलाके में पुलिस ने विशाल पैदल मार्च निकाला। जिसमें सागर रेंज के आईजी अनुराग और एसपी तरुण नायक भी शामिल हुए। शाम के समय सागर पुलिस द्वारा मकरोनिया क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। ये मार्च मकरोनिया के रजाखेड़ी चौराहे से शुरू होकर मकरोनिया चौराहा होते हुए, मकरोनिया थाने तक जाकर थाने में ख़त्म हुआ। जानकारी के मुताबिक इसमें एडिशनल एसपी और शहर के थाना प्रभारियों समेत थाना और पुलिस लाइन का बल भी शामिल रहा। बताया जा रहा है की इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और सामान्य जन के साथ पुलिस का मेल जोल बढ़ाना है। साथ ही क्षेत्र की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत होना है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.