सागर- महिला डॉक्टर की घर में अचानक बिगड़ी तबियत फिर बचाया नहीं जा सका

 

 

सागर के चिकित्सा क्षेत्र में महिला युवा डॉक्टर के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। देवरी में पदस्थ 32 वर्षीय डॉ शालिनी जैन का हृदय गति रुक जाने की वजह से दुखद निधन हो गया है, वे लंबे समय से देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। कोरोना काल के समय उन्होंने क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की थी अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर डॉक्टर शालिनी जैन का यूं चले जाना क्षेत्रवासियों को भी गमगीन कर गया है । कोरोना के समय में जब लोग एक दूसरे से बात करना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे उस समय डॉक्टर शालिनी जैन अपनी जान की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का बेझिझक पालन कर रही थी और इस समय उन्होंने सैकड़ों लोगों के जीवन को बचाया था । इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया था डॉक्टर शालिनी जैन अपने पीछे छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं ।

बता दे कि 18 नवंबर शुक्रवार की सुबह के समय अचानक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीएमओ से जानकारी लेकर डॉक्टर की टीम ने महिला डॉक्टर का इलाज किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 


By - SAGAR TV NEWS
21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.