सागर- कांग्रेस विधायक के बयान पर मंत्री भार्गव ने कही ये बड़ी बात
हाल ही में सागर जिले के बंडा में विधायक तरवर लोधी ने भाजपा के लोगों को आडे हाथों लिया था। और मंच से कहा था की राशन दुकानों का खाने वाले राजनीति करने रोड पर आ गए हैं। साथ ही कई आरोप भी लगाए थे। वहीं लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की जब वो विधायक बने थे उस समय राशन नहीं मिलता था। उस समय दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। उनके समय में 90 रूपये का पांच किलो हुआ था। कांग्रेस के समय में मंहगाई बड़ी थी। इसलिए कांग्रेस विधायक को ऐसा कुछ कहने का अधिकार ही नहीं है।
दरअसल बंडा में विधायक तरवर लोधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था की राशन दुकानों का खाने वाले नेतागिरी करने रोड पर आ गए। गरीबों का खाने वाले राशन दुकान चलाने वाले लोग राजनीति करने रोड पर आ गए और कहते हैं की कांग्रेस ने इतने साल में क्या किया। इसी पर मंत्री भार्गव से सवाल किया गया था।