पुलिस ने मारी रेड,मौके से 6 लड़कियों समेत एक युवक को पकड़ा ! || STVN INDIA ||
ओडिशा के राउरकेला चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया और छह महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि स्टील सिटी के चेंद कॉलोनी स्थित एक घर से सैक्स रैकेट का धंधा लंबे समय से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर छेंड़ पुलिस और विशेष दस्ते की संयुक्त टीम ने वहां छापा मारा और वहां से महिलाओं सहित एक व्यक्ति को पकडा। जबकि सैक्स रैकेट का सरगना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह सभी छह महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और सरगने की तलाष की जा रही है। जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।