सागर में बैंड-बाजों से लगी बारात तो हाफिज हुए नाराज़, बोले नहीं पढ़ाएंगे निकाह ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में एक मुस्लिम समुदाय की शादी समारोह में उस वक़्त लोग हैरान रह गए। जब हाफिज साहब ने कबूल है, कबूल है, कबूल है कहलवाने से साफ़ मना कर दिया। और कहने लगे की निकाह नहीं पढ़ाएंगे। वो तब तक ऐसा नहीं करेंगे जब तक सब के सामने माफी नहीं मांगी जायेगी। क्योंकि दूल्हों की बारात बैंड बाजों और धूम धड़ाकों के साथ में लगाई गयी थी। दरअसल सागर के सदर इलाके के निवासी मुस्लिम समाज के परिवार में दो लड़कियों की शादियां थी। शहर के तिलकगंज स्थित होटल रामसरोज पैलेस में उत्तर प्रदेश से दो बारातें आई हुई थी। लेकिन शादी बैंड-बाजे और काफी धूम धड़ाके से लगाई गयी। जबकि सागर में ऐसा करने पर मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों द्वारा मना किया गया है। जिससे निकाह पढ़ाने पहुंचे सदर छोटी मस्जिद के हाफिज बुरी तरह नाराज़ हो गए। नाराज़गी इसी बात से थी की शादी में बैंड बाजों की क्या जरूरत थी क्या बिना इसके शादी नहीं हो सकती। जब तक दूल्हे के परिजनों ने माफी नहीं मानी तब तक उन्होंने निकाह नहीं पढ़ाया। जब बात समझाई तो दूल्हा तरफ से इस गलती के लिए माफी मांगी गयी जिसके बाद शादी हुई।
गौरतलब है की सागर समेत प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय में बैंड-बाजों और डीजे द्वारा शादी करना प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए बकायदा जिम्मेदार लोगों ने आदेश भी जारी किया है। जिसमें साफ़ तौर पर इस बात की मनाही लिखी है। और ये भी कहा है की अगर ऐसा हुआ तो हाफिज निकाह नहीं पढ़ाएंगे।
वहीं कई लोगों को ऐसा भी मानना है की शादियों में बैंड बाजों और डीजे से जहां विवाद होते हैं। तो माहौल भी ख़राब होता है।--------


By - Sagar tv news
23-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.