सागर- दो साल से पुलिस को चकमा दे रहे Muर्डर के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

 

 

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दो साल पुराने हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने जैसीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर सागर लाया गया। जहां सीआईडी को सौंप दिया गया।
घटना  29 सितंबर 2020 की है। पुलिस के अनुसार पथरिया जाट निवासी फरियादी हल्ले उर्फ कैलाश कुर्मी रात में घर पर था। तभी आरोपी देवू यादव अपने दो-तीन साथियों के साथ घर में घुस गया और गालीगलौज कर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में हल्ले गंभीर घायल हुआ। घायल हल्ले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवू यादव व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसी बीच इलाज के दौरान फरियादी हल्ले की जान चली गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को बार-बार चकमा देकर फरार था।


By - SAGAR TV NEWS
24-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.