शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर 5 लाख युवाओं का मेगा कांफ्रेंस होगा

 

 

शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागू करने पर खाली होने वाले 5 लाख 30 हजार पदों पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित कराना। प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने मप्र में न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था कराना। ये बात सागर पहुंचे प्रसिद्ध विचारक और लेखक भास्कर राय ने कही। दरअसल उन्होंने शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं से सोधपरक अध्ययन कर इनके समाधान के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। नव-क्रांति के लिए संकल्पित “सस्यक अभियान का शुभारंभ रीवा के ऐतिहासिक पद्मधर पार्क से 2 मई 2022 को किया गया था। प्रदेश के स्थापना दिवस के दिन 1 नवंबर 2022 से रायसेन जिले के बरेली नगर से प्रदेश में नए क्रांति के संकल्प के साथ 45 दिवसीय प्रदेश-व्यापी सम्यक यात्रा शुरू की गई है। जिसका समापन 15 दिसम्बर को भोपाल के पैरासिया में होगा। इसके बाद जनवरी में भोपाल मे प्रदेश के 5 लाख युवाओं का मेगा कांफ्रेंस होगा।
उन्होंने अभियान के संकल्प बताये जिनमें आगे प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट ड्यूटी अधिकतम 8 घंटे की सुनिश्चित कराने समेत अन्य कई मुद्दे हैं


By - SAGAR TV NEWS
26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.