मुनीम निकला 35 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, 4 आरोपी से 7 लाख बरामद

 

 

 

पुलिस ने एक लूट की घटना का खुलासा किया है जिसमें हैरान करने वाली बात सामने आई। बताया गया की पड़ोसी व्यापारी के मुनीम ने लूट की साजिश रची थी। मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं साथ ही 7 लाख रुपए बरामद किये हैं। मामला ग्वालियर जिले के डबरा लूटकांड का है। जहां सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। लूट के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी व्यापारी के मुनीम समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक डबरा पुलिस ने पड़ोसी व्यापारी के मुनीम पुष्पेंद्र कोहली और अनिल रावत के अलावा 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के 7 लाख की राशि बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्वालियर से बाइक चोरी कर डबरा में लूट करने पहुंचे थे। व्यापारी से लूट में कुल 6 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।

गौरतलब है की बीते 22 नवंबर को डबरा के बाजार में 35 लाख की लूट हुई थी। व्यापारी सेवक राम से बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। लूटकांड के 2 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की माने तो पड़ोसी व्यापारी के मुनीम ने लूट की साजिश रचकर लुटेरों को तरीके बताए थे।


By - SAGAR TV NEWS
30-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.