एमपी के लड़के ने अंग्रेजी मेम से की शादी, जीवन भर के लिए शादी के बंधन में बंधे दोनों

 


लड़के ने अंग्रेजी मेम से की शादी
जीवन भर के लिए बंधन में बंधे दोनों


एमपी के लड़के ने अंग्रेजी मेम से की शादी, जीवन भर के लिए शादी के बंधन में बंधे दोनों

 

एमपी के दूल्हे ने अपनी दुल्हनियां फ़्रांस में ढूंढी और उसी से उसने शादी भी रचा ली है। हम बात कर रहे हैं एमपी के कुरावर की, जहां देशी बाबू और अंग्रेज़ी मेम जीवन भर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। दूल्हा कुरावर मध्य प्रदेश और दुल्हन फ्रांस की रहने वाली। सीहोर के इछावर मार्ग पर स्थित रिजॉर्ट दो देशों की संस्कृति के मिलन का साक्षी बना है। दोनों परिवार के लोग इकट्ठा हुए और हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। जो अब चर्चा का विषय बनी।
बताया जा रहा है की कुरावर में रहने वाले नीतीश अग्रवाल ने फ्रांस की ओरियन से सीहोर के एक रिसोर्ट में हिंदू रीती रिवाज से शादी की है। जिसमें मेंहदी, महिला संगीत, सात फेरे समेत सभी रीति रिवाज हुए हैं।
दूल्हा बने नितीश कहते हैं की वो साल 2013 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। वही पर उसकी मुलाकात ओरियन से हुई। पढ़ाई के बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहने का ठान लिया। इसके लिए परिवार से बात की और परिजन दोनों की शादी कराने राजी हो गए। कुरावर में बड़ी होटल या रिसोर्ट न होने से उन्होंने सीहोर आकर शादी का रिसेप्शन किया था। जहां परिचित और मेहमानों को बुलाया गया था।


By - sagar tv news
01-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.