सागर-अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को करना पड़ा विरोध का सामना || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के तिली इलाके में लोगों ने उस समय हंगामा कर दिया जब मौके पर निगम का अतिक्रमण अमला पहुंचा। लोगों ने जमकर विरोध जताया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गयी थी। दरअसल सागर शहर की सड़कों के चौड़ीकरण करने का काम किया जा रहा है। सिविल लाइन से तिली तक रोड का चौड़ीकरण हो जाने के बाद अब तिली से चौकी तिराहे तक काम किया जाना है। जिसको लेकर निगम का अतिक्रमण आमला जगह का माप करने पहुंचा था। लेकिन इस रोड की जद में आ रहे रहवासियों ने इसको लेकर विरोध जताया। जिससे मौके पर गोपालगंज पुलिस भी पहुंची। स्थानीय रहवासियों ने निगम के अमले पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि रोड का चौड़ीकरण दोनों तरफ किया जाए। जिस तरफ उन लोगों के घर हैं। उसी तरफ क्यों नाप लिया जा रहा है। अगर घर और दुकानें तोड़ दी जाएंगे तो क्या खाएंगे और क्या कमाएंगे कहां रहेंगे। निगम को इस बारे में भी सोचना चाहिए। जानकारी के मुताबिक निगम का अमला केवल नाप लेने वहां पहुंचा था।
बताया गया की यहां 14 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर सड़क की जद में आने वाला अतिक्रमण हटाए जाना प्रस्तावित है। गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि विरोध की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे लोगों को समझाइश दी थी जिसके बाद चक्का जाम हटा दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है की 3 से 4 फुट की जगह देने तैयार हैं।--------


By - Sagar tv news
02-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.