महिला का पीछा किया सामने बाइक लगाई और महिला के गले से झपट ले गए चैन || STVN INDIA ||
अगर आप भी बाइक पर अकेले कहीं जा रहे हैं तो ज़रा सावधान रहिये कहीं कोई हादसे का शिकार न हो जाएं खासकर महिलाएं, दरअसल इसी तरह का एक मामला भी सामने आया। जहां दो युवक बाइक अड़ाकर एक महिला के गले से सोने की चैन छीन ले गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया। जहां हुई चैन स्नेचिंग को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह पूरा मामला कानपुर के थान चकेरी क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी का है। जहां एक महिला से स्कूटी से जा रही थी। तभी पीछे से दो बाइक सवार युवक वहां आते हैं। और सामने बाइक को लगाते हैं। इस दौरान महिला दोनों से कुछ कहती भी है। लेकिन वो ये नहीं समझ पाती की क्या होने वाला है। युवक बाइक को वापिस करता है तभी उसका साथी महिला के गले से चैन झपट लेता है। महिला उनके पीछे भी भागती है। लेकिन वो दोनों वहां से भाग निकलते हैं।--------