सागर-कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिव्यांग दंपति ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने की की कोशिश || SAGAR TV NEWS


 

सोमवार की दोपहर सागर कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप की स्तिथि बन गई। जब एक दिव्यांग दंपत्ति ने खुद के ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगाने की नाकाम कोशिश की । जानकारी के मुताबिक शहर के विठ्ठल नगर निवासी इस दिव्यांग दंपति ने दिव्यांग विवाह योजना के तहत मिलने बाली राशि के लिए आवेदन किया था। काफी समय बीतने के बाद और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी जब राशि नही मिली तो इस दंपति ने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने दिव्यांग को आग लगने से बचा लिया।मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुचे निगम उपायुक्त प्रणय कमल खरे समझाइस देकर अपने साथ ले आये।उन्होंने दंपति को उचित मदद का भरोसा दिलाया है।


By - anuj goutam
31-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.