सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के धबोली गांव में अज्ञात कारण के चलते एक महिला ने कैरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे तत्काल परिजन प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बंडा लाए। जहां पर आग से जली का महिला का ईलाज किया गया। डां लकी जैन ने बताया कि 25 वर्षीय महिला वंदना अहिरवार ने अज्ञात कारण के चलते आग लगा ली महिला 90 प्रतिशत जल गई है जिसकी हालत गंभीर होने पर सागर रिफर कर दिया।