सागर-सूपनखा कहने वाले पंडोखर के महंत को महिलाओं ने बताया चरित्रहीन !

 


पंडोखर सरकार के महंत और शक्ति पुत्र महाराज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वही उनके समर्थकों के द्वारा भी मोर्चा खोल दिया गया है पंडोखर सरकार के महंत गुरु शरण शर्मा का पुतला दहन होने के बाद उन्होंने मंच से शक्तिपुत्र महाराज को गधा पुत्र और पुतला दहन करने वाली महिलाओं को तड़का, सूपनखा, यमदूतनी, पूतना जैसे शब्दों से महिलाओं की संज्ञा दी, जिसके बाद शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए गुरु शरण शर्मा का पुतला दहन किया है और एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है, संगठन की महिलाओं ने गुरु शरण शर्मा को चरित्रहीन बताते हुए आरोप लगाया है कि गुरु चरण शर्मा अवैध रूप से एक महिला को रखे हुए हैं जब उसके बारे में लोगों को पता चला तो अब कह रहा है कि उससे शादी कर लेंगे और ना जाने कितनी ऐसी महिलाएं होंगी,
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि सनातन धर्म को बदनाम करने वाले और धर्म के नाम पर लोगों को लूटने वाले पंडोखर सरकार धाम के महंत गुरु शरण शर्मा की आने तक गतिविधियों के खिलाफ जमकर आक्रोश है इसी की वजह से लोगों ने यह जुलूस निकालते हुए जिला पंचायत चौराहे के पास पुतला दहन किया है आगे एफ आई आर दर्ज नहीं होने पर पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।


By - SAGAR TV NEWS
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.