बैतूल से भागकर शिवपुरी पहुंची प्रेमिका ने रचाई शादी ,मां के लाख समझाने पर भी लौटी नहीं बेटी

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलतई की रहने वाली युवती 22 नवंबर को भागकर शिवपुरी जिले के बैराड़ में अपने प्रेमी के पास आ गई। युवती के परिजनों ने उसकी शादी 15 दिसंबर को किसी अन्य युवक से तय कर दी थी। जिससे बचने के लिए युवती अपने घर से भाग गई। शिवपुरी आकर युवती और उसके प्रेमी ने दिल्ली में जाकर शादी कर ली। मंगलवार को युवती को वापस लेने आए परिजनों और पुलिस ने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस और परिजनों को खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा।
प्रेमी के पास भागकर आई युवती ने बताया कि कुछ सालों पहले उसकी शादी शिवपुरी के बैराड़ में रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई और बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवती ने बताया कि उसके माता पिता सागर रहते हैं। वह मुलतई में अपने नाना के घर पर रहती थी। इसलिए सोशल मीडिया पर समय देने के लिए काफी समय मिल जाता था। इंस्टाग्राम पर मुलाकात होने के बाद उसकी व्हाट्सएप और फोन के जरिए भी बातचीत होने लगी। दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला भी कर लिया था।


By - sagartvnews
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.