शिकारियों के बनाये जाल में मिला बाघ,शिकारियों को ढूंढ रही पुलिस || SAGAR TV NEWS ||

 

जंगल में एक टाइगर फंदे से झूलता हुआ मिलने के बाद लोग दंग रह गए। वहीं वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व से सामने आई है। जहां सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इस तरह की अजीबोगरीब घटना देख वन विभाग भी असमंजस में है। बताया गया की उत्तर वन मंडल के देवेंद्र नगर रेंज के विक्रमपुर गांव के पास बाघ इस तरह से मिला। बाघ के गले में तार का फंदा लगा है। और वह पेड़ से फंसा है। देखने में ऐसा लग रहा है मानो जैसे बाघ ने सुसाइड किया है। जानकारी के मुताबिक पन्ना में जितने भी बाघों के शिकार हुए हैं ये घटना उससे काफी अलग सी है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचकर टाइगर की जाना जाने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया बाघ के शिकार की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।--------


By - Sagar tv news
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.