सागर। जैन संत गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज (ससंघ) ने विरागोदय पथरिया से आज सागर की ओर विहार किया विहार के दौरान ग्राम ओमरा के पास शाहपुर से लौट रहे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने मुनि संघ के दर्शन कर गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं लगभग 30 मिनिट गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज से चर्चा की। मुनि संघ का रात्रि विश्राम सुजनीपुर में हुआ। कल की आहारचर्या शाहपुर में संपन्न होगी। संभावित रूप से आगमी 20 दिसंबर को मुनि संघ का सागर में प्रवेश होगा। विहार के दौरान प्रदीप जैन बिलेहरा राहुल बड़कुल , दिलीप जैन , संजय सवाई , मुकेश खुरई , नेमीचंद जी स्टूडेंट ट्रेवल्स , प्रदीप कुल्फी , जयकुमार जैन , सुरेंद्र जैन अहिंसा यात्रा संघ के भक्तगण एवम् मंगलगिरी समिति उपस्थित रहें।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.