सागर- डंपर चालक की वजह से कार सवार महिला पहुंची अस्पताल

 

रेत से भरे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना सागर जिले के देवरी थाना इलाके के रहली मार्ग स्थित डोंगर सलैया गांव के पास की है। जहां रहली की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित दमोह पासिंग डंपर ने देवरी तरफ आ रही कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कार में सवार महिला रुचि छिरोरिया उम्र 26 साल निवासी मडि़यादो थाना हटा दमोह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कार में सवार महिला को बाहर निकाला। जिसे देवरी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है की कार में सवार लोग रिश्तेदारी में मडियादो से देवरी आ रहे थे। तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं घटना को अंजाम देकर डंपर का ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर डंपर को अभिरक्षा में लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
11-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.