12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस पर होंगे, सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

राज्य शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस को प्रति वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाये जाने के अनुक्रम में 12 जनवरी 2023 को प्रदेश के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षा संस्था, पंचायत और आश्रम-शालाओं आदि में प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्र-गीत तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम होगा। कार्यक्रम में पूर्व की भांति रेडियो से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के रिकार्डेड संदेश का प्रसारण किया जायेगा।
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ, एक समय और एक संकेत पर किया जायेगा। कार्यक्रम में किसी भी संस्था, छात्र एवं छात्रा का भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक होगा। सूर्य नमस्कार में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पाँच तक के बच्चे सूर्य नमस्कार में दर्शक के रूप में उपस्थित हो सकेंगे। सूर्य नमस्कार में स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। अशासकीय शिक्षण संस्थाओं, पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाओं, स्थानीय खेल क्लब, सेवानिवृत्त सैनिक, मॉर्निग क्लब, व्यायाम शाला, हेल्थ क्लब, पंचायत, सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत प्रतिभाओं, भोज विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केंद्र, नगर एवं ग्राम सुरक्षा समितियों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, महापौर, अध्यक्ष एवं सदस्य जिला एवं जनपद पंचायत, अध्यक्ष एवं सदस्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से शामिल होने के लिए अनुरोध किये जाने का निर्देश कलेक्टर्स को दिया गया है।


By - sagartvnews
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.