सागर- नहीं देखी गई बच्चों की परेशानी, इस युवा ने कॉलोनी के कामों का उठाया बीड़ा

 

बच्चों को खेलने और मनोरंजन के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं हों, वहीं लोगों को भी परेशानी न हो इसको लेकर कॉलोनी में पार्कों को पुनःनिर्माण किया जायेगा। रंग रोगन के अलावा जो भी जरूरतों की चीजें हैं वो भी उपलब्ध होंगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं। सागर के मकरोनिया स्थित अंकुर कॉलोनी के पास शांतिपुरम कॉलोनी की, जहाँ कॉलोनी में होने वाली अव्यवस्थाओं और पार्कों को दुरुस्त कराने का बीड़ा सागर करणी सेना के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह राजपूत ने उठाया है। इसी को लेकर उन्होंने नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और नगर पालिका के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार को इस बारे में अवगत कराया था। जहां विधायक और अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पार्कों को देखा और जायजा लेते हुए हर संभव मदद की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया की पार्कों को और भी अच्छा किया जाएगा।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की जो भी कॉलोनी में जो काम हैं उन्हें कराया जायेगा।
वहीं करणी सेना के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह राजपूत ने कहा की कॉलोनी में कई अव्यवस्थाएं हैं। न पार्कों में बच्चे जा पाते हैं। न ही खेल पाते हैं। जिनको लेकर उन्होंने कॉलोनी के अध्यक्ष से भी बात की थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मकरोनिया नगर पालिका में भी बताया था। जिससे विधायक और अध्यक्ष यहाँ आये थे।


By - SAGAR TV NEWS
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.