अचानक लगी आग में झुलस गए पशु अन्य सामान भी जलकर ख़ाक
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक कच्चे टपरे में आग लग गयी। जिस वजह से करीब कुछ मवेशी आग में झुलस गए। वहीँ पशु की मौत हो गयी। पूरा मामला रसूलपुर गाँव से सामने आया है। जहां रात करीब दो बजे आग लग गयी थी। जैसे ही लोगों ने आग की लपटें देखी तो बुझाने का प्रयास किया। मकान मालिक को सूचना दी गयी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और देर रात आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। कच्चे टपरे में बंधे सात मवेशी में से एक गाय के बछड़े की मौत हो गयी। अलीम और मुस्तफा कुरैशी ने बताया की आग लगने से टपरे में रखी लकड़ी, भूसा, तार के बंडल, प्लास्टिक के पाइप बर्तन सब जलकर खाक हो गए। वहीं पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज किया है।