CRPF के ASI और कांस्टेबल ने आर्मी में भर्ती के नाम पर 4 युवकों को ठगा,32 लाख रूपये लिए

 


आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया। और ऐसा करने वाले कोई और नहीं बल्कि सीआरपीएफ के एएसआई और कांस्टेबल हैं। जो अपने साथियों के साथ सेना में भर्ती कराने के नाम ठगी कर रहे थे। मामला एमपी के बैतूल का है। आठनेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। बताया गया की बैतूल के पंकज राठौर ने अपने साथी सोहनलाल राठौर कुलदीप राठौर, महेन्द्र धाकड़ के साथ आठनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया की आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये के हिसाब से 4 युवकों से 32 लाख रूपये लिये गए और नौकरी नही लगवाई। पैसे वापस माँगने पर 10 लाख रूपये ही वापस किये 22 लाख रूपये नहीं दिए।
पुलिस ने 2 सितंबर को सीआरपीएफ सुकमा में पदस्थ कांस्टेबल आरोपी मुकेश राठौर निवासी पाढर और अन्य के खिलाफ धारा 420 409,34 का मामला दर्ज किया और जांच शुरु की। मामले में आरोपी मुकेश राठौर को राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि इस मामले में सीआरपीएफ बिलासपुर में पदस्थ एएसआई मुकेश कुमार भी शामिल है जिनकी गिरफ्तारी बिलासपुर से की गई। इसमें दो आरोपी रोहित और कुलदीप भी शामिल थे। इन्हीं दोनों ने युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए थे। और मेडिकल के लिए दिल्ली बुलाया था। आरोपी मुकेश कुमार ने इनके घर के पते पुलिस को बताए थे। जब पुलिस उन पतो पर पहुंची तो दोनों आरोपी नहीं मिले।
पुलिस ने दोनों आरोपी मुकेश राठौर और मुकेश कुमार दोनों को न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.