पूर्व CM दिग्विजय सिंह के सागर आने से पहले मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले बंटाधार,षड्यंत्रकारी जवाब दें

 

 

लम्बे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस को अपने कथित प्रताड़ित कार्यकर्ताओ की याद आ गयी। सागर जिले में दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रस्तावित दौरा है जहाँ वो एमपी की सबसे चर्चित विधानसभाओ में से एक सागर जिले की खुरई विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओ से मिलेंगे। लेकिन उनके आने से पहले ही सागर में सियासी पारा चढ़ने लगा है. नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को षड्यंत्रकारी बताते हुए कहा कि जब प्रदेश में सवा साल कांग्रेस की सरकार आई थी तो मंत्री पर और उनके परिवार को प्रताड़ित करने किया गया,उसी दौरान खुरई विधानसभा के 47 कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज कर जेल में डाला गया, लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया था लेकिन किसी भी कांग्रेसी को गिरफ्तार नहीं किया, सरकार के दौरान ही उस केस पर खात्मा लगा दिया गया था कांग्रेस ऐसा न्याय करती है यह कांग्रेस का न्याय है दिग्विजय सिंह इसका भी जवाब दें।बता दें कि 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर आ रहे हैं, इस दौरान वह भाजपा सरकार में प्रताड़ित हुए सागर और खुरई के कार्यकर्ताओं से घर जाकर चर्चा करेंगे, लेकिन दिग्विजय सिंह के सागर आने से पहले ही भाजपा ने उन्हें घेरने के लिए 47 ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है कांग्रेस से प्रताड़ित बताये गए है, और उन पर फर्जी मुकदमा कर जेल में डालने के आरोप लगाए है।


By - SAGAR TV NEWS
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.