सागर- कॉलेज में जो भी कमी होंगे उनकी पूर्ति कर सभी व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी- हीरा सिंह

 

सागर जिले की राहतगढ़ सरकारी कॉलेज में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष कौशल किशोर कन्हौआ को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भी शिरकत की। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कॉलेज का स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल किशोर कन्हौआ ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सहयोग से कॉलेज में जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान किया जाएगा।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि कॉलेज को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास किए जाएंगे। यहां जो भी कमी होगी उनकी पूर्ति कर सभी व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी।


By - SAGAR TV NEWS
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.