मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक महिला की नाचते समय गिरकर मौत हो गई। शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं। तभी एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह मामला सिवनी जिले के बखारी गांव का है। जंहा रात को एक शादी वाले घर में हल्दी-संगीत का कार्यक्रम था। सभी खुशी से झूम रहे थे। घर के सदस्य अपनी बारी आने पर स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे थे। घर की बुजुर्ग महिलाओं की बारी आई। चार बुजुर्ग महिलाओं ने स्टेज पर डांस करना शुरू किया। गाने के खत्म होते ही अचानक 55 साल की यशोदा साहू गिर पड़ीं। परिजन जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.