सागर-कद्दावर मंत्रियों के इलाके में आ रहे दिग्विजय सिंह पर रहेंगी भाजपा की निगाहें

 

 

 

सागर-सुरखी आ रहे दिग्विजय सिंह पर भाजपा नेताओं की रहेंगी नजरें !


सागर-कद्दावर मंत्रियों के इलाके में आ रहे दिग्विजय सिंह पर रहेंगी भाजपा की निगाहें

चुनावी साल यानी कि 2023 शुरू होने से पहले कांग्रेस को अपने प्रताड़ित कार्यकर्ताओं की याद आई है सागर जिले के दो कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह और के विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री होने जा रही है 17 दिसंबर यानी कि शनिवार को दिग्विजय सिंह सागर आ रहे हैं इस दौरान वह बीना से होते हुए खुरई पहुंचेंगे जहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे इसके बाद माल्थोन रजवास और बांदरी पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे वहीं इसके बाद सागर जिले की अलग-अलग विधानसभाओं के उन कार्यकर्ताओं से केंद्रीय जेल सागर में जाकर मिलेंगे जिन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल में डालने के आरोप है । इसके साथ ही दिग्विजय सिंह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व वाली सुरखी विधानसभा के जैसीनगर भी पहुंचेंगे, इस दौरान अधिवक्ताओं का एक दल भी उनके साथ मौजूद रहेगा कॉन्ग्रेस का कहना है कि प्रताड़ित कार्यकर्ताओं को राहत दिलाने की दिशा में कार्यवाही शुरू की जाएगी।


By - sagar tv news
16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.