रिश्तेदारों ने किया युवक का दिमाग ख़राब तो फिर उसने किया कुछ ऐसा

 


एक युवक शराब पीकर गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और गले में रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड करने की कोशिश भी की। घटना अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना इलाके से सामने आयी है। बताया जा रहा है की सुसाइड के इरादे से पुलिस थाने के पीछे बने टावर पर कल्ला लोधी नाम का युवक चढ़ गया था। जिससे लोग सकते में आ गए थे। युवक गले में रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश करने लगा। जैसे ही लोगों ने इस युवक को इस तरह से देखा तो मौके पर लोगों का हुजूम लग गया था। जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। साथ ही युवक कल्ला के परिजन भी वहां पर पहुँच गए थे। जिन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया। बताया गया की एक घंटे से भी ज्यादा समय तक हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जहां युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया गया। जब उससे सुसाइड करने का कारण पूछा गया तो उसने रिश्तेदारी विवाद होना बताया।
पुलिस और नगर पालिका की सूझबूझ से युवक को बचा लिया जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई।


By - Anuj Jain ashoknagar
16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.