आखिर सागर जेल क्यों पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ! || SAGAR TV NEWS ||
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर जिले के दौरे पर थे। जहाँ वो सागर केन्द्रीय जेल में पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने खुरई के कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जो जेल में बंद हैं। वहीं इसके अलावा पूर्व सीएम ने व्यापम मामले में सागर केंद्रीय जेल में बंद व्हिसिल ब्रोअर डॉक्टर आनंद राय से भी मुलाकात की। वो तकरीबन चालीस मिनिट तक जेल में रुके और इन लोगों से बात की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा की डॉक्टर आनंद राय के साथ ज्यादती की जा रही है। उन्हें 6 बाय 6 के गुनाह खाने में रखा गया है।--------