घर के ढलान वाले टॉवर पर इंजीनियर ने शीर्षासन कर बनाया अद्भुत रिकॉर्ड || SAGAR TV NEWS ||
आपको नज़र आने वाली इन तस्वीरों में ये युवक किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहा है। बल्कि उसने टॉवर पर चढ़कर शीर्षासन करते हुए रिकॉर्ड बनाया है। नज़ारा एमपी के सिवनी जिले का है। जहां एक सरकारी इंजीनियर ने शीर्षासन का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। जो घर की छत के ढलान वाले टावर पर 10 मिनट 17 सेकंड शीर्षासन करने का है। 25 फीट ऊँचे ढलान वाले टॉवर पर खड़े होने पर ही कोई भी डर जाएगा। लेकिन 40 साल के शैलेंद्र सिकरवार ने ऐसी जगह पर शीर्षासन कर रिकॉर्ड बना लिया। जो वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शैलेंद्र के नाम दर्ज हुआ है। बताया गया की शैलेंद्र सर्व शिक्षा अभियान छिन्दवाड़ा में बतौर इंजीनियर पदस्थ हैं। इसको लेकर शैलेंद्र सिकरवार बताते हैं की उन्होंने 10 मिनट 17 सेकंड तक घर के टावर पर शीर्षासन किया है। जो पिरामिड शेप का है। वो कई दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे।------