ऑस्ट्रेलिया के दूल्हे ने मनावर की बेटी से किया विवाह, पढ़ाई करने के दौरान दोनों को हुआ था प्यार

मध्यप्रदेश के मनावर में इन दिनों एक शादी की चर्चा जमकर हो रही है। करीब 10 हजार किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया से एक युवक यहां की लड़की से शादी करने आया है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले ऐश हॉन्सचाईल्ड ने मनावर की तबस्सुम हुसैन से रविवार को निकाह कर लिया।
तबस्सुम से शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया ऐश हांन्सचाइल्ड जब घोड़ी पर सवार होकर निकला, तो लोग इस विदेशी दूल्हे को देखते रह गए। ऐश ने सिर पर सेहरा बांध रखा था, साथ ही शेरवानी भी पहनी। बारात के दौरान दूल्हा बने ऐश भी बैंड बाजे की धुन पर नाचते नजर आए। बाराती बने रिश्तेदारों ने भी जमकर डांस किया। दूल्हे की मां जेनियर पैरी भी रास्तेभर थिरकती रही। वहीं दुल्हन की मां जुलुखा हुसैन की आंखों में खुशी के आंसू छलकते दिखे। पिता सादिक हुसैन रास्तेभर घोड़े को पकड़कर चलते रहे। दोनों भाई और दोस्त बारात में नाचते चल रहे थे। दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार हुई। विदेशी दूल्हे के स्वागत को लेकर यहां के लोगों में बड़ा उत्साह दिखा। दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब तबस्सुम पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं। ऐश हॉन्सचाईल्ड ने 2 अगस्त 2022 को तबस्सुम के साथ विदेश में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद ऐश हमारे परिवार से मिलने भारत आए। इस दौरान वे भारत की संस्कृति, खानपान और मेजबानी से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने यहां पूरे रीति रिवाज से शादी करने का फैसला लिया था।


By - sagartvnews
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.